विकसित भारत संकल्प यात्रा : उज्ज्वला योजना के लिए 7 हजार से ज्यादा लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन

झारखंड
Spread the love

गढ़वा में जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

रांची। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत झारखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित शिवि‍रों में 7 दिसंबर तक 7000 से ज्यादा लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इन शिविरों में मंजूर आवेदन के लाभार्थियों को ऑन स्पॉट गैस चूल्हा एवं सिलेंडर भी दिया जा रहा है।

झारखंड के कई इलाकों में चक्रवात ‘मिचौंग’ के कारण बारिश हो रही है। इसके बावजूद विकसित भारत का संकल्प लेने के लिए शिविरों में आम लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इन शिविरों के साथ-साथ विशेष रूप से डिज़ाइन की गई पांच आईईसी (सूचना, शिक्षा, संचार) वैन भी ग्राम पंचायत तक जाकर लोगों को जागरूक कर रहा है।

भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं को आम जनों तक पहुंचाने, इन योजनाओं का शत प्रतिशत आच्छादन प्राप्त करने के उद्देश्य से गढ़वा जिला मुख्यालय से विकसित भारत संकल्प यात्रा जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय और जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथ को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया।

मौके पर उपस्थित पदाधिकारी व कर्मियों को ‘हमारा संकल्प विकसित भारत’ की शपथ दिलाई गई। शपथ लेते हुए कहा गया कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे। देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।