सीएमपीडीआई में तीन दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आगाज

झारखंड
Spread the love

रांची। सीएमपीडीआई के ‘मयूरी हॉल’ में क्षेत्रीय संस्थान-3, रांची के तत्वावधान में तीन-दिवसीय अंतर क्षेत्रीय संस्थान सांस्कृतिक प्रतियोगिता-2023-24 का आगाज हुआ। इसका उद्घाटन 5 दिसंबर, 2023 को संस्थान के अध्यक्ष.सह.प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत कोल इंडिया गान से हुई।

सर्वप्रथम भजन गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय संस्थान-5 (बिलासपुर) के एनएसएस साईंराम-प्रथम और राजीव श्रीवास्तव-द्वितीय एवं क्षेत्रीय संस्थान-3 (रांची) के अरिजीत साहा तृतीय स्थान पाने में सफल रहे।

रबीन्द्र संगीत में क्षेत्रीय संस्थान-1 (आसनसोल) के बिपिन राय-प्रथम, मुख्यालय-(रांची) के राम प्रसाद मैती-द्वितीय और क्षेत्रीय संस्थान-3 (रांची) के देबब्रत डे तृतीय स्थान पर रहे।

इस सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सीएमपीडीआई (मुख्यालय) सहित इसके क्षेत्रीय संस्थान-1 (आसनसोल), क्षेत्रीय संस्थान-2 (धनबाद), क्षेत्रीय संस्थान-3 (रांची), क्षेत्रीय संस्थान-4 (नागपुर), क्षेत्रीय संस्थान-5 (बिलासपुर), क्षेत्रीय संस्थान-6 (सिंगरौली) और क्षेत्रीय संस्थान-7 (भुवनेश्वर) के प्रतिस्पर्द्धी इसमें भाग ले रहे हैं।

सर्वप्रथम आगत अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय संस्थान-3 (रांची) के क्षेत्रीय निदेशक जयंत चक्रवर्ती ने किया। बिरसा उच्च विद्यालय के छात्राओं ने झारखंड की लोकगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति पेश की।

इस अवसर पर कस्तूरी महिला सभा की अध्यक्षा श्रीमती रूपाली गुप्ता, सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार, निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) सतीश झा, निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) अच्युत घटक, मुख्य सतर्कता अधिकारी सुमीत कुमार सिन्हा उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।