
रांची। सीएमपीडीआई के ‘मयूरी प्रेक्षागृह’ में क्षेत्रीय संस्थान-3 (रांची) के तत्वावधान में चल रही तीन-दिवसीय अंतर क्षेत्रीय संस्थान सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन रबीन्द्र संगीत, लाइट सांग, भजन, कारनेटिक संगीत, लोकगीत, नजरूल गीत, ठुमरी एवं ख्याल आधारित गान का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न समूहों द्वारा प्रस्तुति दी गई।
रबीन्द्र संगीत में विभिन्न समूहों द्वारा प्रस्तुति दी गई। इसमें क्षेत्रीय संस्थान-1-आसनसोल के बिपिन राय-प्रथम, मुख्यालय के राम प्रसाद मैती-द्वितीय और क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के देबब्रत डे तृतीय स्थान पर रहे।
नजरूल संगीत में क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के अरिजीत साहा-प्रथम, क्षेत्रीय संस्थान-1-आसनसोल के सुमंतो गांगुली-द्वितीय और मुख्यालय-रांची की श्रीमती अन्वेषा दास तृतीय स्थान पर रहीं।
लाइट सांग में विभिन्न समूहों द्वारा दी गई प्रस्तुति में क्षेत्रीय संस्थान-4-नागपुर के आरएस शुक्ला-प्रथम, क्षेत्रीय संस्थान-5-बिलासपुर के नितिश कुमार एवं क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के सोनु कुमार रवि-द्वितीय और मुख्यालय के बी राजु एवं नितेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
कारनेटिक संगीत में क्षेत्रीय संस्थान-5-बिलासपुर के एनएसएस साईंराम प्रथम एवं क्षेत्रीय संस्थान-1-आसनसोल के उत्तम दत्ता को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। भजन गायन में क्षेत्रीय संस्थान-5-बिलासपुर के एनएसएस साईंराम-प्रथम एवं राजीव श्रीवास्तव-द्वितीय रहे। क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के अरिजीत साहा-तृतीय स्थान पर रहे।
राग ठुमरी आधारित गीत गायन में मुख्यालय के अभिषेक कुमार-प्रथम, क्षेत्रीय संस्थान-1-आसनसोल के सुजीत डे-द्वितीय एवं क्षेत्रीय संस्थान-5-बिलासपुर के राजीव श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहे।
राग ख्याल आधारित गीत गायन में क्षेत्रीय संस्थान-1-आसनसोल के आनंद शेखर-प्रथम, क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के देबब्रत डे-द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर मुख्यालय के राम प्रसाद मैती रहे।
गीत गायन में क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के अभिषेक मुखोपाध्याय एवं क्षेत्रीय संस्थान-5-बिलासपुर के नीतिश कुमार-प्रथम, क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के शुभ्राजीत दास एवं मुख्यालय-रांची के ऋषि कांत सिंह-द्वितीय और तृतीय स्थान पर मुख्यालय के अभिषेक कुमार रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।