राम मंदिर के उद्घाटन पर दक्षिण भारत से आने वाले भक्‍तों के लिए हो रहा ये खास इंतजाम

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारी आखिरी चरण में है। एक ओर मंदिर निर्माण का काम तेज़ी से पूरा किया जा रहा है, तो वहीं ‘रामपथ, भक्ति पथ और सुग्रीव किला’ की आसपास का सौंदर्यीकरण का काम भी आखिरी दौर में है।

राम मंदिर अभिषेक के लिए देश के हर राज्‍य से लाखों लोगों के आने की संभावना है। दक्षिण भारतीय भक्त भी यहां आएंगे। उनके लिए अयोध्या में तमिल और तेलुगु साइनेज भी लगाए जाएंगे।

भक्तों का मार्गदर्शन करने के लिए दिशा सूचक लगाए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि राम मंदिर में दर्शन के लिए दक्षिणी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।