धनबाद। मंडल कार्यालय की हिन्दी लाइब्रेरी में रेल प्रशासन एवं यूनियन के पदधारी की बैठक 18 एवं 19 दिसंबर को हुई। इसमें कर्मचारियों से जुड़ी कई समस्याओं पर चर्चा की गई। यूनियन के सहायक महामंत्री ओम प्रकाश ने समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा।
इन मांगों में धनबाद मंडल के सभी विभागों में कर्मचारियों के रुके हुए एमएसीपी, सेवानिवृत्ति रेल कर्मचारियों की मेडिकल सुविधा, फैमिली पेंशन, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन का शुरू नहीं होना, बंचिंग का लाभ नहीं मिलना, एक समय पर नियुक्ति होने के बावजूद वेतन में अंतर होना, दूसरे जोन/मंडल से आए इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों को बंचिंग का लाभ नहीं मिलना, एमएसीपी की बकाया राशि, विलय के बाद बिल यूनिट बदलने से संबंधित समस्या, वरीयता सूची में सुधार, अनुकंपा के आधार पर बहाली, एलएससीजी बकाया का भुगतान आदि शामिल है।
बैठक के बाद यूनियन के पदधारियों से सहायक महामंत्री ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली करने के संघर्ष को और तेज करना होगा। चुनाव के लिए भी तैयार रहना होगा। उसकी तैयारी लगातार करते रहना होगा। बीते 10 दिसंबर, 2023 को पटना में हुए ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के तृतीय वार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित केंद्रीय पदधारियों का स्वागत किया गया।
मौके पर स्थाई वार्ता तंत्र के प्रभारी/धनबाद मंडल के जियाउद्दीन, सहायक महामंत्री ओम प्रकाश, धनबाद मंडल के मीडिया प्रभारी एनके खवास, पिंटू नंदन, शिवजी प्रसाद, सोमेंद्र दत्त, तपन भट्टाचार्य, नेताजी सुभाष, जेके साह, आईएम सिंह, अमित किशोर, अजय कुमार तिवारी, चंदन कुमार शुक्ला, बृज किशोर साहू, अमित शेखर, पीके सिन्हा, रुपेश कुमार, एमपी महतो, विकास, आरएन चौधरी, सुरेंद्र कुमार, अजीत कुमार, एके श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिंह, अनिल कुमार, कपिल देव, यूके सिंह, एसएन वर्मा, रामरक्षा, संजीव नयन, गिरिजेश आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।