मोनी कुमारी बनाई गई महिला विंग की जिला लीगल एडवाइजर

झारखंड
Spread the love

योगेश कुमार पांडेय

जमुआ (गिरिडीह)। मोनी कुमारी को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो की गिरि‍डीह महिला विंग का जिला लीगल एडवाइजर मनोनीत किया गया है। ब्‍यूरो के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह सचिव झारखंड सचिन कुमार सिंह की अनुसंशा एवं सहमति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार ने उनका मनोनयन किया।

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो का मुख्य कार्यालय नई दिल्ली में है। नीति आयोग भारत सरकार द्वारा मान्यता यह प्राप्त है। ब्‍यूरो भारत सरकार के मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 के तहत मानवाधिकार की प्रचार -प्रसार एवं रोकथाम के लिए कार्य करता है।