बढ़ता जा रहा है सर्दी का प्रकोप, बचने के लिए करें ये उपाय

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में तापमान गिरता जा रहा है। सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वातावरण में कनकनी बढ़ रही है। कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बन गई है। इससे बचने का उपाय करना जरूरी है। इसकी अनदेखी करने से यह जानलेवा हो सकता है।

शीतलहर से शरीर में गर्माहट बनाए रखने के लिए गर्म पानी और दूसरे गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने करें। हीटर, ब्लोअर, कोयले की अंगीठी आदि जलाते समय थोड़ी खिड़की खोलकर रखें। इससे जहरीली कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस बाहर निकल सकेंगी। सोने से पहले सभी हीटर, ब्लोअर, कोयले की अंगीठी आदि को बंद कर दें।

ठंड के दौरान जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर रखें। शीतलहर के दौरान पशुओं को बांध के रखें। खुले में कदापि नहीं छोड़ें। जानवरों को ठंडा चारा व ठंडा पानी देने से बचें।

बाहर निकलते समय सिर, चेहरे, हाथ एवं पैरों को गर्म कपड़े से ढकें। ठंड में शराब का सेवन नहीं करें। बच्चों को पर्याप्त ऊनी कपड़े पहनाएं। घर से बाहर निकलते समय टोपी, मफलर आदि का इस्तेमाल करें।

स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान के लिये मीडिया पर चलने वाली खबरों से अपडेट रहें। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से विस्तृत एडवाइजरी जारी की गयी है। इसका पालन करें।

किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस सहायता के लिये 100, एम्बुलेंस की सहायता के लिये 102 एवं पुलिस कंट्रोल पर संपर्क करें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।