रांची। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने सरकार से क्रिसमस से पहले वेतन भुगतान की मांग की है। इस बाबतबाबत संघ के पदधारियों ने प्रधान वित्त सचिव को पत्र लिखा है।
संघ के प्रदेश महासचिव राममूर्ति ठाकुर और मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने मुख्यमंत्री और प्रधान वित्त सचिव से क्रिसमस पर्व के मद्देनजर राजकर्मियों सहित प्रारंभिक शिक्षकों को दिसंबर के वेतन का भुगतान 22 दिसंबर के पूर्व करने का अनुरोध किया है। पदधारियों ने क्रिसमस पर्व की महता को ध्यान में रखते हुए वेतन भुगतान करने संबंधी आदेश पहले निर्गत करने की मांग की है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।