रांची। श्रीमद्भागवत कृष्ण कथा और श्री कृष्ण प्रणामी सेवा समिति का 37वां वार्षिक उत्सव 6 जनवरी से होगा। यह 9 जनवरी तक पुंदाग स्थित निर्माणाधीन श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में चलेगा। कार्यक्रम के पोस्टर और बैनर का विमोचन शनिवार को हरमू रोड स्थित सत्संग भवन में किया गया।
संस्था के वार्षिक उत्सव के प्रचार वाहन का शुभारंभ 2 जनवरी, 2024 को पुंदाग स्थित निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर के प्रांगण से होगा। यह पुंदाग गांव, आईटीआई बस स्टैंड, रातु रोड, मेन रोड, हरमु रोड, हरमु हाउसिंग कॉलोनी, अरगोड़ा चौक होते हुए निर्माणाधीन मंदिर पहुंचेगा।
संस्था के सदस्यों ने बताया कि 6 से 9 जनवरी, 2024 तक स्वामी सदानंद महाराज अपनी वाणी से रांचीवासियों को गीता प्रवचन, श्रीमद् भागवत कृष्ण कथा, भजनों एवं सत्संग का रसपान करायेंगे। स्वामी जी के सानिध्य में 151 निर्धन जोडों का आदर्श सामूहिक विवाह 7 जनवरी को संस्था के निर्माणाधीन मंदिर के प्रांगण में प्रातः 8 बजे से 1 बजे तक होगा।
पोस्टर बैनर के विमोचन कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्याय निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, सज्जन पाडिया, प्रमोद सारस्वत, विशाल जालान, नन्द किशोर चौधरी, विष्णु सोनी, सुरेश चौधरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।