रांची के बरियातु में खुला रिलायंस डिजिटल स्टोर, मिल रहें कई ऑफर

बिज़नेस झारखंड
Spread the love

रांची। देश के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स प्लेटफार्म रिलायंस डिजिटल ने झारखंड की राजधानी रांची के बरियातू स्थित गिरिराज टावर में 9 दिसंबर, 2023 को अपने स्टोर का शुभारंभ किया। इसका उद्घाटन रिलायंस डिजिटल की झारखंड क्लस्टर हेड रचना गौतम ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह स्टोर इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की खरीदारी के लिए उचित स्थान साबित होगा। रांची का यह तीसरा स्टोर है। यहां टीवी, लैपटॉप, फ्रीज, मोबाइल, स्पीकर्स, स्मार्ट वॉच, हैडफ़ोन, ईयरबड्स से लेकर सभी इलेक्ट्रॉनिक्स सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।

कलस्‍टर हेड ने बताया कि ग्राहक मल्टी बैंक कार्ड का उपयोग कर दस प्रतिशत तक का कैशबैक पा सकते हैं। इस फेस्टिवल के दौरान ग्राहकों को सामान की खरीदारी पर विशेष छूट दी जाएगी।

स्टोर मैनेजर राणा मुखर्जी ने बताया कि कंपनी रिलायंस डिजिटल से शॉपिंग करने वाले ग्राहकों को जीरो प्रतिशत इंट्रेस्ट फाइनेंस के बेहतर ऑप्शंस और ढेर सारे ऑफर्स दे रही है। ग्राहक ज्यादा से ज्यादा इसका लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी पूरे भारत में फ्री होम डिलीवरी की भी सुविधा दे रही है। मौके पर रिलायंस डिजिटल से जुड़े सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।