वर-वधु को आशीर्वाद देने रांची से बेंगलुरु पहुंचे रतन लाल अग्रवाल

झारखंड
Spread the love

बेंगलुरु। भारतीय शादी किसी महापर्व से कम नहीं। जिस घर में शादी होती है, उस घर में एक-दो माह पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। शादी के कई दिनों बाद तक भाग-दौड़ चलती रहती है। इस खुशी के मौके पर शामिल होने के लिए दूर-दराज रह रहे नाते-रिश्तेदार, ईस्ट-मित्र सुविधानुसार फ्लाइट, ट्रेन या सड़क मार्ग से पहुंचते हैं।

इन्हीं में से एक हैं लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के पूर्व अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल। आज यानी रविवार को वह राजधानी रांची से फ्लाईट पकड़कर बेंगलुरु पहुंचे। बेंगलुरु के प्रसिद्ध व्यवसायी एमपी नागराज के पुत्र सुहाष की शादी चंदना के साथ हुई।   

वर-वधु को रतन लाल अग्रवाल ने कुछ यूं अंदाज में आशीर्वाद दिया…

आपके जीवन में प्यार की बरसात होती रहे,
मेरी यही दुआ है आपकी शादी पर
आप दोनों हमेशा हंसते और मुस्कुराते रहें।

मौके पर श्रवण अग्रवाल, अनिल अग्रवाल और भार्गवी ने भी नवदंपती को भर-भर कर आशीर्वाद दिया।