- उप विकास आयुक्त के नेतृत्व में सुबह 5 बजे से छापेमारी
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में 7 दिसंबर, 2023 को अहले सुबह ज़िला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की गई। उपायुक्त के आदेश पर उप विकास आयुक्त दिनेश यादव के नेतृत्व में जेल में छापेमारी की गयी। छापामारी में सहयोग के लिए नगर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता के नेतृत्व में 15 पुलिस पदाधिकारी और 100 पुलिस जवान भी उपस्थित थे।
लगातार तीन घंटे चली छापेमारी
बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में सुबह 5 बजे से 8 बजे तक लगातार छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जवानों ने जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड एवं सेल की गहन तलाशी ली।
अस्पताल और महिला वार्ड की भी जांच
छापेमारी के दौरान बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार अस्पताल की भी गहन जांच की गई। साथ ही महिला पुलिसकर्मियों ने प्रत्येक महिला वार्ड की भी तलाशी ली।
आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं
छापामारी के दौरान कारागार में किसी भी तरह का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया।
दल में ये अधिकारी शामिल
छापामारी दल में रांची सदर अनुमंडल पदाधिकारी दीपक दुबे, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, नगर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता, कार्यपालक दंडाधिकारी पवन कुमार, संजय प्रसाद, श्रीमती साधना जयपुरियार, संजय कुमार एवं आवासीय दंडाधिकारी (हटिया) सुश्री स्मृति कुमारी शामिल थे।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।