रांची। महिला घर के दरवाजे में ताला लगा रही थी। अचानक उसका पैर फिसल गया और उसकी मौत हो गई। यह झारखंड झारखंड की राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक बेड़ो थाना क्षेत्र के पुरियो चुटटूटोली गांव निवासी बंधनी उराईन की मौत घर के दरवाजे में ताला लगाने के क्रम में पैर फिसलने से हो गई। उसके पति स्व पंचु उरांव थे।
बताया जा रहा है कि सुबह दरवाजे की चौखट में मृतक ताला लगा रही थी। अचानक महिला का पैर फिसल गया। इससे गले में पहनी हुई चाबी लगा धागा फांसी का फंदा बनकर गर्दन में कस गया। इससे महिला की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही एएसआई आरपी यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुखिया नीरज कुजुर ने बताया कि मृतिका 45 वर्षीय बंधनी उराईन के दो बेटे सुशील उरांव व विष्णु उरांव है। वे बेड़ो के एक होटल में काम करते हैं। वही इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है।