रांची के हरमू रोड में खुला प्राऊड मोमेंट्स

बिज़नेस झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित गिरधर प्लाजा में डिजिटल ग्राफिक्स का प्राऊड मोमेंट्स शोरूम खुला। इसका उद्घाटन राज्यसभा सदस्य महुआ माजी एवं कांके विधायक समरी लाल ने 4 दिसंबर को किया।

यह शोरूम झारखंड का पहला शोरूम है, जहां हर वस्तु पर मल्टी कलर प्रिंट किया जाएगा। इसमें मेटल, लकड़ी, एक्रेलिक, टाइल्स, ग्रेनाइट व कपड़ा इत्यादि शामिल हैं।

डिजिटल ग्राफिक्स के गौतम कुमार ने बताया कि इस शोरूम में मोमेंटो एवं कॉरपोरेट गिफ्ट का विस्‍तृत रेंज उपलब्ध है। साथ ही वुडन, मेटल एवं प्लास्टिक के इकोफ्रेंडली ट्रॉफी भी है, जो कॉरपोरेट गिफ्ट के लिए बहुत ज्यादा इस्तेमाल किये जाते हैं। एक ही छत के नीचे प्रिंटिंग की सारी सुविधा लोगों को मिल सकेगी।

प्राउड मोमेंट्स की रंजू शाही ने बताया कि कोई भी कस्टमाइज्ड प्रिंट कराने के लिए शोरूम आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास महिलाओं को सशक्त बनाने का भी होगा। ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को अपने यहां काम पर रखा जाएगा।

इस अवसर पर कमल जैन, अजय मारू, मयंक मोदी, रोहित तुलस्यान, अंकुर चौधरी, चंद्रशेखर किंगर, अनिल अग्रवाल, आदित्य मल्होत्रा, प्रवीण लोहिया, संजय जैन व अन्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।