प्रकाश पर्व का आयोजन 20 और 21 जनवरी को, प्रभात फेरी 5 से

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में दशम पातशाह श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 356वें प्रकाश पर्व के आयोजन को लेकर 11 दिसंबर, को बैठक हुई। सत्संग सभा के अध्यक्ष द्वारका दास मुंजाल ने इसकी अध्यक्षता की। इसमें प्रकाश पर्व से संबंधित सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। इसे अंतिम रूप दिया गया।

श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्‍य में 5 जनवरी से 13 जनवरी तक कृष्णा नगर कॉलोनी, रातु रोड गुरुद्वारा से रोजाना सुबह 5.30 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रकाश पर्व 20 एवं 21 जनवरी को मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्‍य में तीन विशेष दीवान सजाए जाएंगे।

20 जनवरी को सुबह 8 से 10.30 और शाम 8 से 11.30 बजे तक दीवान सजाया जाएगा। इसी तरह 21 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर 2.30 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा। सभी दीवानों की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर भी चलाया जाएगा। इन दीवानों में सिख पंथ के विख्यात रागी जत्था भाई जसप्रीत सिंह विशेष रूप से शिरकत करेंगे।

बैठक में तय हुआ कि 16 दिसंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी गुरुपर्व मनाया जाएगा। इसमें शाम 8 बजे से 11.30 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा। इसमें सिख पंथ के महान रागी जत्था भाई जसप्रीत सिंह (सोनू वीर) शबद गायन से साध संगत को निहाल करेंगे।

हर वर्ष 21 दिसंबर से 28 दिसंबर तक आयोजित होने वाले शहीदी सप्ताह के तहत सत्संग सभा द्वारा 26, 27 एवं 28 दिसंबर को सुबह 9 से 10 और रात को 9 से 10.30 बजे तक दीवान सजाया जाएगा। इसमें भाई गुरबक्श शान कथा एवं कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। रात को आयोजित तीनों दीवानों की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर चलाया जाएगा।

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि नव वर्ष की खुशी में 1 जनवरी को सत्संग सभा द्वारा सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा। इसमें रागी जत्था भाई प्रिंस पाल, पटियाला वाले शबद गायन करेंगे। सिंह साहिब ज्ञानी मान सिंह (हेड ग्रंथी, श्री दरबार साहिब, अमृतसर) कथा वाचन से साथ संगत को निहाल करेंगे। बैठक का संचालन सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने किया। धन्यवाद गुरु घर के सेवक मनीष मिढ़ा ने किया।

आज की बैठक में सुंदर दास मिढ़ा, भगवान सिंह बेदी, हरगोविंद सिंह, हरविंदर सिंह बेदी, सुरेश मिढ़ा, अशोक गेरा, मोहन काठपाल, वेद प्रकाश मिढ़ा, लक्ष्मण दास मिढ़ा, महेंद्र अरोड़ा, विनोद सुखीजा, अनूप गिरधर, हरीश मिढ़ा, इंदर मिढ़ा, रमेश पपनेजा, बसंत काठपाल, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, नीरज गखड़, अश्विनी सुखीजा, चरणजीत मुंजाल, पवनजीत सिंह, राकेश गिरधर समेत अन्य शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।