- चुनाव में प्रत्याशियों के व्यय मॉनिटरिंग, पेड न्यूज, आचार संहिता उल्लंघन जैसे मामलों का मिला प्रशिक्षण
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के निर्देश पर विभागीय सभागार में मंगलवार को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर के लिए एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें लोक सभा चुनाव 2024 से संबंधित मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट, एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग, मीडिया कंप्लेंट, एमसीएमसी एवं पेड न्यूज आदि विषयों पर चर्चा की गई।
इस कार्यशाला में विभिन्न जिलों से आये पदाधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान कराने के लिए प्रत्याशियों के व्यय की मॉनेटरिंग में किन-किन बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना है, इसके लिए जानकारी दी गयी। सी-विजिल एप्प के माध्यम से किस प्रकार त्वरित कार्रवाई करते हुए चुनावी आचारसंहिता उलंघन के मामलों का निष्पादन करने की जानकारी दी गयी।
इसके साथ-साथ सोशल मीडिया में सम्भावित भ्रामक खबरों के प्रकाशन पर नियंत्रण अथवा किसी स्वरूप की पेड न्यूज संबंधित परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई जैसे मामलों पर बारीकियों के साथ प्रशिक्षण दिया गया। जिले से आये पदाधिकारियों को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए किस प्रकार सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना है एवं स्वीप के तहत कैसे लोगों से जुड़कर उन्हें जागरूक बनाना है, इसके बारे में भी बताया गया।
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन कार्यालय के ओएसडी श्रीमती गीता चौबे, अवर सचिव देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी (मुख्यालय) संजय कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, सिस्टम एनालिस्ट एस एन जमील आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।