कन्या मध्य विद्यालय के विद्या‍र्थियों को दी गई ऑन जॉब ट्रेनिंग

झारखंड
Spread the love

दुमका। भारती फाउंडेशन द्वारा संचालित क्वालिटी सपोर्ट प्रोग्राम के तहत जरमुंडी प्रखंड के वार्ड नं 1 में संचालित कन्या मध्य विद्यालय, जरमुंडी के विद्यार्थियों को ऑन जॉब ट्रेनिंग दी गई। इस प्रोग्राम में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों ने भाग लिया।

विद्यार्थियों को झारखंड सरकार द्वारा संचालित संथाल परगना के एक मात्र झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में एक सप्ताह की ट्रेनिंग दिलाई गई। ट्रेनिंग प्रोग्राम में 23 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उन्‍हें विभिन्न प्रयोगशालाओं में प्रशिक्षण दिया गया। सभी को प्रमाण पत्र दिया गया।

संस्थान के स्किल डेवलपमेंट कोर्स के इंचार्ज उज्ज्वल कुमार ने बताया कि इस संस्थान का एक मात्र उदेश्य राज्य के छात्र और छात्राओं को स्किल्ड कराना है। इस अवसर पर संस्थान के सभी अधिकारी आलोक, धर्मवीर, बिहारी लाल, धीरेंद्र कुमार, विकेश कुमार, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने बच्चों को टूल्स के बारे में बताया और समझाया। कन्या मध्य विद्यालय के शिक्षक एवं बच्चों ने झारखंड गवर्मेंट टूल रूम, जरदाहा के प्राचार्य का ट्रेनिंग के लिए आभार जताया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार ने बताया कि बच्चे इन स्थानों पर जाकर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करते हैं। उनको समझ कर जीवन में सफल होते हैं।

इंटर्नशिप के दौरान कन्या मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक सुनेन्दु सरकार और भारती फाउंडेशन के मो इरशाद उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।