दो पहिया वाहन में पेट्रोल भराने के लिए नया नियम लागू, जानें जरूर

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। क्‍या आप दो पहिया वाहन में पेट्रोल भराने जा रहे हैं। अगर आपका जवाब हां में है तो ये खबर जरूर पढ़ लें अन्‍यथा बिना पेट्रोल भराए आपको बैरंग लौटना होगा। दरअसल, दो पहिया वाहन में पेट्रोल भराने के लिए नया नियम लागू किया गया है।

झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी पेट्रोल पंप पर अब किसी दो पहिया वाहन के लिए बिना हेलमेट का पेट्रोल नहीं मिलेगा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान चलाया गया है। यह जानकारी कांडी थाना प्रभारी दीपक कुमार राणा ने मीडिया को दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश को सख्ती के साथ लागू किया जाएगा। बीच-बीच मे इसकी निगरानी भी पुलिस करेगी। अगर कोई पेट्रोल पंप संचालक बिना हेलमेट पहने दोपहिया चालक को पेट्रोल देते हैं तो उक्त पम्प संचालक पर भी कार्रवाई होगी।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप के संचालकों के साथ बैठक भी की है। उन्होंने कहा कि यह अभियान सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्‍य ये शुरू किया गया है। दो पहिया वाहन चालकों से अपील की कि हेलमेट और जूता पहनकर ही बाहर निकलें। बाइक से संबंधित सभी कागजात भी अपने पास रखें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।