MS धोनी जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार से होंगे सम्मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी में रविवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की गयी, जिन्हें मरांग गोमंके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर सम्मानित किया जायेगा।

उम्मीद फाउंडेशन के तत्वावधान में अगले तीन जनवरी को जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार समारोह का आयोजन होगा। इस समारोह में विभिन्न खेल से जुड़े खिलाड़ियों, कोच, खेल को प्रोत्साहित करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।

फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रितेश उरांव ने मीडिया को बताया कि इस वर्ष महेंद्र सिंह धोनी समेत झारखंड के कई दिग्गज खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा। विभिन्न क्षेत्रों में अपने खेल के माध्यम से झारखंड का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों के हुनर को तराशने वाले कोच और संस्थाओं को भी सम्मानित किया जायेगा।

कार्यक्रम के महासचिव निरंजन भारती ने बताया कि इस वर्ष छह कैटेगरी में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा। इनमें जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न, जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार, गुरु सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार, गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार, भगवान बिरसा मुंडा साहसिक पुरस्कार और झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार शामिल हैं।

खेल प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा ने कहा कि खेल के भगवान जयपाल सिंह मुंडा के नाम से खिलाड़ियों को पुरस्कार मिलने से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा। साथ ही समाज में गौरवशाली सम्मान स्थान खिलाड़ियों को मिले यह हमारा उद्देश्य है।

इन्हें मिलेगा जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार-2023

महेंद्र सिंह धोनी, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, निक्की प्रधान, गोल्डी मिश्रा, दीप्ति कुमारी, विजय हांसदा, अंकित टोप्पो, सपना कुमारी, फ्लोरेंस बारला, आशा किरण बारला, श्रीकांत साहू, छोटी कुमारी, सुनील बहादुर, कृष्णा खलको, दिनेश कुमार, मोहम्मद वसीम, कोमलिका बारी, विकास बारा, शिवानी टोप्पो, अश्वनी कुमारी, अमिशा केरकेट्टा, नारायण महतो, चंचला कुमारी, अमिशा उरांव।

इन्हें मिलेगा जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार-2023

रूपा रानी तिर्की, गुरु चरण बेसरा, निशांत तिर्की, शशांक महतो, आकाश उरांव, गीता कुमारी, विशाल बहादुर, विशाज कुमार, लवली चौबे, अनु सेठ, निशिमा कुमारी, आदित्य कुमार, अंकिता भगत, दिव्यम मंडल, नोवल टोप्पनो, जोसफ टोप्पनो, रानी मुन्नी, लवली कुमारी, दीप्ति कुल्लु, अलबेला रानी, ममता कुमारी, सिमरन कुमारी, सुशांत उरांव, विकास उरांव, ललिता बोपयी, अंजु टुडू।

इन्हें मिलेगा गुरु सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार-2023

हरेंद्र कुमार सिंह, चंद्रवेश्वर साहू, दीपक गोप, आंनद गोप, मनोज प्रसाद, एडम होरो, ज्योति साहू, अनवर खान, आशु भाटिया और संजीव कुमार।

इन्हें मिलेगा गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार-2023

मधुकांत पाठक, जयदीप सरकार, बीएस राव, पूर्णिमा महतो, रिजवान अली, गणेश भारती, चंचल भट्टाचार्य, बीना केरकेट्टा और प्रतिमा बरवा। भगवान बिरसा मुंडा साहसिक पुरस्कार प्रतीक सिंह आदि को दिया जायेगा।