लोकसभा चुनाव में एमपी के नए सीएम डॉ मोहन यादव का दिखेगा जलवा

राजनीति देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव 2024 में एमपी के नए सीएम डॉ मोहन यादव का जलवा दिखेगा। इसका खुलासा एबीपी सीवोटर ओपिनियन पोल में हुआ है। ओपियन पोल में मतदाताओं ने कई वि‍षयों पर खुलकर अपनी बातें रखीं।

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों भारत जोड़ों यात्रा की थी। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेताओं को लगता है कि इसका लाभ पार्टी को मिलेगा। ओपिनियन पोल के मुताबिक 46 फीसदी लोगों ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होगा।

तीन राज्‍यों में जीत के बाद भाजपा ने मुख्‍यमंत्री का चेहरा बदल दिया। पोल के अनुसार 60 फीसदी लोगों ने कहा कि 3 राज्यों में नेतृत्व बदलने के बाद भाजपा को फायदा होगा। सबसे ज्यादा 45 फीसदी लोगों ने कहा कि नए चेहरों से भी कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होगा।

ओपिनियन पोल के अनुसार अधिकतम 48 फीसदी लोगों ने कहा कि डॉ मोहन यादव को मध्‍य प्रदेश का सीएम के रूप में चुनने से यूपी-बिहार में भाजपा को मदद मिलेगी। दरअसल, बिहार और उत्तर प्रदेश में बड़ी आबादी यादवों की है। इन राज्‍यों में यादव का मतलब परिवार से है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।