रांची। पीएम पोषण योजना अंतर्गत जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश पर 13 दिसंबर, 2023 को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सभागार में हुई। इसमें वित्तीय वर्ष-2024-25 के लिए मध्याह्न भोजन का बजट सह कार्य योजना का प्रस्ताव रखा गया। यह निर्देश दिया गया कि छात्र/छात्राओं को ससमय मध्याह्न भोजन मिलता रहे।
बजट सह कार्य योजना
कमेटी की बैठक में वित्तीय वर्ष, 2024-25 के लिए मध्याह्न भोजन का बजट सह कार्य योजना का प्रस्ताव रखा गया। इसपर कमेटी द्वारा वित्तीय वर्ष-2024-25 में रांची जिला के लिए 41 करोड़ 64 लाख 86 हजार रुपये का अनुमोदन किया गया।
मध्याह्न भोजन से लाभ
जिले के विद्यालयों में नवंबर, 2023 छात्रों की उपस्थिति 75.12 प्रतिशत रही। 1 लाख 68 हजार 810 बच्चे नवंबर, 2023 में मध्याह्न भोजन से लाभान्वित हुए।
पशु बांधने पर चर्चा
बैठक में उपस्थित अवर विद्यालय निरीक्षक रांची-2 के द्वारा रांची नगर निगम के सहायक प्रशासक से कहा गया कि उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आनंद नगर हरमू के बाहर गाय आदि पशु को बांध दिया जाता है। इससे परिसर के बाहर गंदगी का अंबार लगा रहता है। विद्यालय के छात्र/छात्रों को परेशानी होती है। सहायक प्रशासक द्वारा यथोचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया गया।
त्रैमास का चावल वितरण
कमेटी की बैठक में सम्बंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रथम एवं द्वितीय त्रैमास का चावल वितरण सम्बंधित अभिकर्ता द्वारा जिलें के विद्यालयों में शत प्रतिशत वितरण नहीं किया गया है।
मध्याह्न भोजन मिलता रहे
मॉनिटरिंग कमेटी ने विशेष रूप से कहा कि छात्र/छात्राओं को ससमय मध्याह्न भोजन मिलता रहे, यह सुनिश्चित करें। जानकारी हो कि जिले में 2128 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन संचालित है। इसके अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय-2190 और मध्य विद्यालय-791, उच्च विद्यालय-47 और मॉडल विद्यालय-08 उच्च विद्यालय में शामिल है।
ये अधिकारी भी मौजूद
बैठक में नोडल पदाधिकारी जिला मध्याह्न भोजन योजना कोषांग श्रीमती दीप्ती कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत, सिविल सर्जन कार्यालय के प्रतिनिधि, सहायक प्रशासक मुकेश रंजन, सुपरवाइजर समाज कल्याण विभाग श्रीमती सुलक्षना टुडू, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मांडर रहमत अली, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ओरमांझी श्रीमती सीमा कुमारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बुढ़मू रविंद्र प्रसाद, अवर विद्यालय निरीक्षक रांची-02 श्रीमती अरविंदा कुमारी, अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति बीएमपी डोरंडा एसएम रंजन एवं संबंधित सभी अधिकारी/पदाधिकारी उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।