भोपाल। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे। विधायकों के साथ बैठक के बाद पर्यवेक्षकों की टीम ने इसपर मुहर लगा दी। उनके साथ दो उप मुख्यमंत्री भी होंगे। नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।
मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। वे पहली बार 2013 में विधायक बने। दूसरी बार 2018 में चुनकर विधानसभा पहुंचे। दूसरी बार चुनाव जीतकर आने पर उन्हें उच्च शिक्षा मंत्री बनाया गया।
प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई विधायक दल की बैठक में फैसला लिया गया कि मोहन यादव विधायक दल के नेता होंगे। प्रदेश में दो उप-मुख्यमंत्री, राजेश शुक्ला और जगदीश देवड़ा भी होंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।