रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित सीसीएल मुख्यालय के प्रकाश सभागार में क्षेत्रीय जनसंपर्क अधिकारियों की बैठक 29 दिसंबर को हुई। इसकी अध्यक्षता निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र ने की। बैठक में क्षेत्रों सहित मुख्यालय के जनसंपर्क के नोडल अधिकारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक) ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष में कंपनी की उपलब्धि, जन-कल्याणकारी कार्यों को हितधारकों तक पहुंचाने में जनसंपर्क की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण हो जाती है। कंपनी का प्रत्येक कर्मी अपने-आप में कंपनी की ब्रांड एम्बेसडर की तरह होता है, जो अपने कार्य निष्पादन और कर्तव्य परायणता से कंपनी की सकारात्मक छवि का निर्माण करता है।
विभागाध्यक्ष (जनसंपर्क) आलोक कुमार ने कंपनी द्वारा किये जा रहे जनसंपर्क गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। भविष्य की ब्रांडिंग गतिविधियों के रोड मैप के लिए सभी क्षेत्रीय अधिकारियों से बातचीत की। सभी क्षेत्रों के समन्वय से कंपनी की बेहतर ब्रांडिंग के लिए पहली बार क्षेत्रीय जनसंपर्क अधिकारी नामित किये गए हैं।

बैठक में आगामी कोल इंडिया मैराथन 2024 में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रचार-प्रसार की रणनीतियों पर विमर्श किया गया। सभी नोडल अधिकारियों ने उपरोक्त सन्दर्भ में अनेक रचनात्मक सुझाव दिए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।