रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने नए साल की शुरुआत सेवा से की। इस अवसर पर रांची में अलबर्ट एक्का चौक के समीप प्याऊ के पास खिचड़ी का वितरण किया। इसके प्रायोजक रूपेंद्र प्रसाद थे। उन्होंने अपने जन्मदिन पर इसका आयोजन किया।
कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष रतन अग्रवाल, सचिव सुनील माथुर, उपेंद्र प्रसाद एवं रामकृष्ण जी उपस्थित रहकर गरीबों को खाना खिलाया। करीब 400 लोगों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया।
इसके अलावा प्याऊ के समीप अलाव की व्यवस्था की गई। अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से कहा कि आज नए साल का पहला दिन है। आप सभी के सहयोग से सेवा कार्य को और भी बड़ा रूप दें। ठंड बढ़ रही है। अलाव से सभी जरूरतमंदों को फायदा मिल रहा है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष रतन अग्रवाल, सचिव सुनील माथुर, रामकृष्ण जी, देवाशीष सान्याल एवं जूथिका सान्याल उपस्थित थे। अलाव का का़र्यक्रम सर्दी के कारण अभी कुछ दिन और चलेगा।