रांची। एमएसीपी को लेकर सभी शिक्षक संगठनों की बैठक 30 दिसंबर को रांची में होगी। यह निर्णय झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा की अरगोड़ा स्थित संगठन के कैंप कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में लिया गया।
मौके पर विगत कर्मचारियों के समान सभी शिक्षकों को एमएसीपी का लाभ देने की मांग को लेकर 19 दिसंबर को विधानसभा के समक्ष मोर्चा द्वारा आहूत धरना-प्रदर्शन की समीक्षा की गईl बैठक की अध्यक्षता संयुक्त मोर्चा के संयोजक अमीन अहमद ने की।
मोर्चा के संयोजक अमरनाथ झा ने एमएसीपी के संबंध में विभाग एवं विधानसभा के स्तर पर किए जा रहे कार्य प्रगति को साझा किया। आगामी रणनीति के बारे में संयुक्त मोर्चा को अवगत कराया।
संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक अमीन अहमद एवं प्रवक्ता अरुण कुमार दास ने उक्त धरना प्रदर्शन में प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से समर्थन करने वाले राज्य के तमाम संगठन को आभार जताया। उनके साथ एक समीक्षा बैठक करने की बात कही। इसकी सहमति बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने किया।
आगामी समीक्षा एवं कार्य योजना के लिए 30 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से रांची स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय परिसर में बैठक करने का निर्णय लिया गया। इसमें राज्य के सभी शिक्षक संगठन प्रतिनिधि को आमंत्रित किया जाएगा। इसकी जिम्मेवारी मोर्चा के संयोजक अमरनाथ झा और संयुक्त मोर्चा के संयोजक अमीन अहमद ने संयुक्त रूप से दी गई।
आज की बैठक में अमरनाथ झा एवं अमीन अहमद के साथ विजय बहादुर सिंह, अरुण कुमार दास एवं आशुतोष कुमार उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।