अधिवेशन से पहले बीएमएस में शामिल हुए इंटक के कई प्रमुख नेता

झारखंड
Spread the love

रांची। भारतीय मजदूर संघ के साथ झारखंड प्रदेश के इंटक से संबंधित विभिन्न यूनियनों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक 24 दिसंबर को हुई। धुर्वा स्थित बीएमएस के प्रदेश कार्यालय में हुई इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति एवं संस्कृति से प्रभावित होकर इंटक से संबंधित विभिन्न यूनियनों के प्रमुख प्रतिनिधियों ने बीएमएस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला,  झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष उदय कुमार, प्रदेश कार्यालय मंत्री सुनील कुमार पांडे, सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री राजीव रंजन सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष कुमार साहू एवं एचईसी मजदूर संघ के महामंत्री रमाशंकर उपस्थित थे।

इंटक के अंजनी कुमार पांडे, अशोक सोरेन एवं बाटुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में इंटक से संबंधित विभिन्न यूनियनों के प्रमुख प्रतिनिधि ने भारतीय मजदूर संघ के सदस्यता ग्रहण की ।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से अशोक सोरेन, अजीत टुडू, शिव हेंब्रम, राजेश टुडू, भीम सिंह, सरबार अंसारी, सूरज माली, दिनेश सोरेन, प्रदीप मांझी, प्रमोद कुमार, अश्विनी कुमार मिश्रा, अमित कुमार ओझा, बलराम कुमार सिंह, दीपक कुमार गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, राजीव कुमार, मनीष कुमार, शाहनवाज हुसैन एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

भारतीय मजदूर संघ के के अध्‍यक्ष सत्‍यनारायण सिंह ने कहा कि झारखंड प्रदेश का त्रैमासिक अधिवेशन 30 एवं 31 दिसंबर को होने वाला है। इस अधिवेशन के पहले इंटक की कई यूनियनों के प्रतिनिधि का भारतीय मजदूर संघ में शामिल होना आने वाली नई कार्यसमिति का उत्साह बढ़ाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।