Jharkhand Weather : रांची। सर्दी के प्रकोप से 2 दिन बाद राहत मिल सकती है। हालांकि यह मामूली ही होगी। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 21 दिसंबर को दी।
बीते कल की तुलना में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। झारखंड की राजधानी रांची से सटे कांके का न्यूनतम तापमान 20 दिसंबर को 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह 21 दिसंबर को 4.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
तापमान में होगी बढ़ोतरी
एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक अगले 2 दिनों के दौरान में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 3 दिनों के दौरान इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
22 दिसंबर से ये स्थिति
केंद्र के मुताबिक 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक क सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा।
ये है जिलावार तापमान

यहां पढ़े अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।