गढ़वा। बड़ी खबर झारखंड के गढ़वा जिले से आ रही है, जहां रंका थाना क्षेत्र के ढेंगुरा के जंगल में रविवार की रात करीब 11 बजे पुलिस की जेजेएमपी के उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के बांह में एक गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए रांची के मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, थाना प्रभारी खतरे से बाहर बताये गये हैं।
रंका थाना पुलिस का मानना है कि इस मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हुए हैं। नक्सलियों के शव को खोजने के लिए तीन थाना की पुलिस (रंका, रमकंडा और चीनियां थाना) सर्च अभियान में लग गयी है। एसपी गढ़वा दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का सर्च अभियान जारी है।
पुलिस के अनुसार, इसमें दो गोली उग्रवादी दस्ते को भी लगी है। घटना के बाद से गढ़वा जिले के रंका, रमकंडा और चिनिया थाना पुलिस संयुक्त रूप से सर्च अभियान चला रही है। बताया गया कि उग्रवादी उस क्षेत्र में बन रही सड़क में पीसी को लेकर निर्माण कार्य बाधित करने के लिए पहुंचे हुए थे।
इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस के साथ उनकी मुठभेड़ हो गई। बताया गया कि मुठभेड़ में थाना प्रभारी ने अकेले मोर्चा संभाला। वहीं उनके साथ गए पुलिस पीछे भाग गयी।
मेडिका में भर्ती थाना प्रभारी को देखने के लिए राज कुमार मेहता, रांची सिटी एसपी एवं एडीजी अभियान संजय आनंद लाटकर मेडिका पहुंचे। उनका हालचाल पूछा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।