Horoscope

Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 30 दिसंबर, 2023

मेष

दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में अपना चमत्कारी प्रभाव दिखाने वाले हैं। कोई बहुत ही झंझट भरा काम बड़ी आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे। अपने काम से बॉस के खास बन जायेगें। बेवजह के खचों से बचें, क्योंकि थोड़ा-थोड़ा करके काफी लम्बा खर्चा हो सकता है।

वृष

दिन अच्छा रहेगा। आध्यात्मिक लोगों से मिलना होगा। थोड़े से प्रयास से बड़ी उपलब्धि हासिल हो जायेगी। राजनीति में बड़े लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। देर शाम दोस्तों के साथ मीटिंग हो सकती है। इससे कोई बड़ा लाभ भी होगा। किसी धार्मिक स्‍थल पर जा सकते हैं।

मिथुन

अपनी चतुराई से बिजनेस को तीव्र गति से दौड़ा देंगे। समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। परिवार के खचों में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। बच्चों की जिम्मेदारी पूरी करने का वक्त आ गया है। प्रभु की कृपा से सफलतापूर्वक इस जिम्मेदारी को पूरा भी कर लेंगे।

कर्क

वाणी पर नियंत्रण करके सफलता हासिल कर लेंगे। प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े बड़े फैसले ले सकते हैं, जिससे आगे चलकर अच्छा परिणाम हासिल होगा। स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। परिवारजनों के साथ किसी पर्यटन स्थल पर घूमने जाने वाले है। सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी।

सिंह

ऑफिस में कोई ऐसा काम भी दिया जा सकता है, जो चुनौतीपूर्ण है। आप सफलतापूर्वक उसे निपटाने की पूरी भरपूर कोशिश करेंगे। कुछ कठिन विषयों में रुचि बढ़ सकती है। बिजनेस में नए अनुभव मिलने की सम्भावना है। नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम में भी इजाफा होगा।

कन्या

दिन आपके अनुकूल रहेगा। किस्मत साथ देने वाली है, हो सकता है कोई खुशखबरी भी मिले। कार्यक्षेत्र में मिलाजुला परिणाम प्राप्त होगा। स्टूडेंट्स को सीनियर्स से भरपूर मदद मिलेगी। जीवनसाथी के नजरिये को समझकर व्यक्तिगत समस्याएं सुलझाएगे तो दोनों में अच्छी अंडरस्टैंडिंग डेवलप होगी।

तुला

दिन खास होने वाला है। हंसी-मजाक में कही गयी बातों को लेकर उलझने से बचें। कोई रिश्तेदार आपसे संपर्क कर सकता है। कोई राज की बात पता चल सकती है। दूसरों पर बहुत जल्दी भरोसा कर लेते हैं। किसी के साथ जल्दी दोस्ती करने से बचें। व्यापार की बढ़ोतरी के लिये कुछ अलग प्लान बनायेंगे।

वृश्चिक

दिन फेवरेबल रहेगा। भाई के किसी महत्वपूर्ण कार्य में मदद करेंगे। अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का अवसर मिलेगा। पसंदीदा काम निपटाने की योजना बना सकते हैं। दूसरों की मदद के किसी काम से जुडना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिगड़े काम सुधारने में किसी की मदद लेंगे।

धनु

दिन नया बदलाव लेकर आया है। बनायी गयी व्यापार सम्बंधित नई योजनाएं काफी आकर्षक साबित होंगी। अच्छी आमदनी का जरिया भी साबित होगी। लक्ष्य को पाने के लिए अभी से काम पर लग जाएं। आगे चलकर मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। बातचीत करते वक्त अपने शब्दों को गौर से चुनें।

मकर

दिन अच्छा रहेगा। लोगों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए दौड़-भाग या किसी प्रकार की यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी का असीम प्यार और समर्थन आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा। छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्द ही सफलता मिलेगी।

कुंभ

दिन बेहतरीन रहने वाला है। अपनी इच्छा से किसी की मदद भी कर सकते हैं। कोई नई योजना पूरी होगी, उससे फायदा भी मिलेगा। आय में इजाफा होने की सम्भावना है। कारोबार के लिए अनुभवी लोगों से सलाह करेंगे तो सफलता मिलेगी। आपकी अलग पहचान बनेगी।

मीन

दिन ताजगी से भरा रहेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। हर जरूरी बात जीवनसाथी से जरूर शेयर करें, जिससे उलझने खत्म होगी। नए आइडिया भी सामने आ सकते हैं। किसी काम की जिद करेंगे तो यह बिगड़ सकता है। शुभ समाचार के मिलने से घर का वातावरण उत्सव जैसा रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।