हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति ने कृष्णमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

झारखंड
Spread the love

रांची। हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति और संकट मोचन रामनवमी पूजा समिति के हटिया स्थित प्रधान कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 20 दिसंबर, 2023 को किया गया। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष नंदन यादव एवं सचिव इंद्रजीत सिंह ने की। मौके पर 2 मिनट का मौन धारण कर कृष्ण मोहन सिंह को श्रदांजलि दी गई।

समिति के अध्यक्ष नंदन यादव ने कहा कि दिवंगत कृष्ण मोहन सिंह हम लोग की कमेटी ही नहीं, पूरे समाज में विभिन्न प्रकार के संगठन से जुड़कर अपनी निष्ठा का पालन करते हुए एक अलग छाप छोड़ गए हैं। उन्‍हें कभी बुलाया नहीं जा सकता है।

समिति के सचिव इंदरजीत सिंह ने कहा कि स्वर्गीय कृष्ण मोहन सिंह द्वारा बताए गए विभिन्न प्रकार के सामाजिक धार्मिक कार्य को आगे बढ़ाना हम सबों के लिए उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मौके पर नंदन यादव, इंदरजीत सिंह, चंदन यादव, आकाश रजवार,सुधीर बाबा,चंदन, रितेश, रोहित, अभिजीत बाउरी, मनोज, नवीन, विनीत एव समिति के लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।