गुरु नानक सेवक जत्था ने 50 जरूरतमंदों के बीच बांटें कंबल

सरोकार झारखंड
Spread the love

रांची। गुरु नानक सेवक जत्था ने 2 नवंबर को रिम्स और रेलवे स्टेशन में ठंड से ठिठुर रहे लोगों को कंबल उपलब्ध कराया। जत्था के सदस्यों ने रात 11 बजे से मध्य रात्रि 2 बजे तक रिम्स में मरीज के परिजनों और रांची रेलवे स्टेशन में 50 जरुरतमंद लोगों को स्वयं कंबल ओढ़ाया।

कंबल वितरण में जत्था के सूरज झंडई, कशिश नागपाल, जीत सिंह मुंजाल, पुनीत अरोड़ा, वरुण गेरा, वंश डावरा, रोनित मुंजाल समेत अन्य शामिल थे। संस्था के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि गुरु नानक सेवक जत्था का कंबल वितरण का कार्यक्रम पूरी सर्दी के मौसम तक चलेगा। इस कंबल के लिए राशि समाज के लोगों के सहयोग से एकत्र की जा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।