पाकिस्‍तान में अज्ञात का खौफ, दाऊद इब्राहिम को द‍िया जहर, हालत गंभीर, मारा गया खान बाबा

दुनिया
Spread the love

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान में अज्ञात लोगों ने एक बार फिर कहर बरपाया है। भारत का मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम को उसने अस्‍पताल पहुंचा दिया है। खान बाबा की गोली मारकर हत्‍या कर दी है। फिलहाल, पूरे देश में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

सोशल मीडिया पर फैली खबर के मुताबिक अज्ञात लोगों ने दाउद इब्राहिम को जहर दे दिया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे अस्‍पताल में सुरक्षा सख्‍त कर दी गई है। पाकिस्तानी मीडिया भी ये खबर चला रहा है।

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी और भर्तीकर्ता हबीबुल्लाह उर्फ ​​भोला खान उर्फ ​​खान बाबा की पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। भोला खान भारत विरोधी पूर्व पाक संसद सदस्य दावर खान कुंडी का चचेरा भाई था।

इन घटनाओं से पाकिस्‍तान सदमे में है। सभी पाक आतंकी खौफ में है। पूरे पाकिस्तान में इंटरनेट सेवा बंद है। इससे वहां ये यूजर्स काफी परेशान हैं। बताया जाता है कि हालात खराब होने के खतरों को देखते हुए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।