नई दिल्ली। दुखद खबर आई है, मशहूर कलाकार-कवि इमरोज का 97 साल की उम्र में निधन हो गया। वे इस दुनिया को अलविदा कह गए। शुक्रवार को अपने मुंबई स्थित आवास पर इमरोज ने अंतिम सांस ली। वे 97 वर्ष के थे और उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे।
इमरोज का मूल नाम इंद्रजीत सिंह था। इमरोज अमृता प्रीतम के साथ अपने रिश्ते के बाद काफी लोकप्रिय हो गए थे। हालांकि, दोनों ने कभी शादी नहीं की, लेकिन 40 साल तक एक-दूसरे के साथ ही रहते थे। आइए जानते हैं कवि की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
इमरोज मशहूर लेखिका अमृता प्रीतम के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में रहे। वे अमृता प्रीतम के लंबे समय तक साथी रहे। गीतकार-कलाकार के निधन के बाद दोस्तों और रिश्तेदारों का कहना है कि 2005 में अमृता के निधन के बाद भी वे उनकी यादों में जीवित रहीं।
बताते चलें कि, इमरोज के निधन की पुष्टि उनकी करीबी दोस्त अमिया कुंवर ने की। उन्होंने कहा, “इमरोज कुछ दिनों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वह एक पाइप के माध्यम से खाना खा रहे थे, लेकिन वह अमृता को एक दिन के लिए भी नहीं भूल पाए। वे कहते थे ‘अमृता है, यहीं है’। इमरोज ने भले ही आज भौतिक दुनिया छोड़ दी हो, लेकिन वह केवल अमृता के साथ स्वर्ग में गए हैं’।