रांची। रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने 22 दिसंबर, 2023 को रांची के मोरहाबाद के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम स्थित ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक व्यवस्था का निरीक्षण किया।
भारत निर्वाचन आयोग के तय मानकों के आधार पर राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयर हाउस खोल कर आंतरिक व्यवस्था, ईवीएम के रख-रखाव समेत अन्य मानकों का जायजा उपायुक्त द्वारा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने ईवीएम के रख-रखाव से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का हर हाल में पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने रांची जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विबेक सुमन को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रतिवेदन राज्य निर्वाचन विभाग को भेजने को कहा।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम प्रदर्शन मतदाओं के जागरुकता किए जाने के लिए निर्धारित संख्या में मशीने निकाल कर अलग स्ट्रांग रूम में आज रखी गई। वेयर हाउस में मशीने निकाले जाने के दौरान सम्बंधित पदाधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतीक दल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।