डीएवी गांधीनगर ने रोटी बैंक के माध्यम से 400 जरूरतमंदों को कराया भोजन

सरोकार झारखंड
Spread the love

रांची। तुलसी पूजन दिवस पर कांके रोड स्थित डीएवी गांधीनगर स्कूल ने रिलेशनस के साथ मिलकर 25 दिसंबर को बरियातू के रिम्स स्थित रोटी बैंक में 400 जरूरतमंदों को भोजन कराया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीएवी गांधीनगर स्कूल के प्राचार्य एसके सिन्हा, रिलेशन के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, रोटी बैंक के संचालक विजय पाठक एवं गंगा यात्री पीयूष पाठक उपस्थित थे।

इस अवसर पर सभी लोगों ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही असली सेवा है। हमें हमेशा मानव सेवा के लिए तैयार रहने की जरूरत है। तभी हम और हमारा विकसित होगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रमोद सहाय, निराकार आचार्या, एके सिंह, बीके सिन्हा, गोविंद झा, पुष्प झा, कृष्णा प्रसाद आदि शिक्षक उपस्थित थे।

साथ ही एनएसएस के स्वंसेवक शुभम चौधरी, मनीष कुमार, जय श्रीवास्तव, गोविंद कुमार आदि कई युवाओं ने भोजन वितरण कार्यक्रम में सहयोग किया। यह जानकारी स्कूल के प्रमोद सहाय ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।