नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी 14 जनवरी से भारत न्याय यात्रा निकालेगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में निकलने वाली यह यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी। मणिपुर से शुरू होकर यात्रा मुंबई में समाप्त होगी। कल नागपुर में महारैली होगी।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी भारत न्याय यात्रा निकालने वाली है। यात्रा 14 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक होगी। यह 14 राज्यों से होकर गुजरेगी। मणिपुर से शुरुआत होगी और मुंबई में समाप्त होगी।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह यात्रा 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। ये आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय के लिए यात्रा होगी।
जयराम रमेश ने कहा कि कल कांग्रेस की स्थापना दिवस है। इसके मद्देनजर नागपुर में ‘है तैयार हम’ एक महारैली का आयोजन किया गया है। इसमें कांग्रेस के सभी राज्यों के नेता और कार्यक्रता मौजूद रहेंगे।
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि ये यात्रा 14 जनवरी से इंफाल से शुरू होने वाली है और 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। ये यात्रा 14 राज्यों और 85 जिलों को कवर करेगी।
वेणुगोपाल ने बताया कि मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से होकर ये यात्रा गुजरेगी। ये बस यात्रा होगी, लेकिन हम पैदल यात्रा भी करेंगे। भारत न्याय यात्रा का उद्देश्य-सबके लिए न्याय चाहिए है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।


