नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू देश की अगली राष्ट्रयपति होगी। वोटों की मतगणना होने के बाद उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया। राज्यसभा के महासचिव और राष्ट्रपति चुनाव-2022 के लिए रिटर्निंग ऑफिसर पीसी मोदी ने दिल्ली में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके आवास पर प्रमाण पत्र सौंपा।
मोदी ने कहा कि गणना पूरी करने के बाद कोटा निकाला गया, जिसमें द्रौपदी मुर्मू को उस कोटे से अधिक वोट मिले। इसके आधार पर मैंने निर्वाचन अधिकारी होने के नाते यह घोषणा की है।
चुनाव में 4754 मत पड़े। इसमें से 4701 वैध और 53 अमान्य घोषित हुए। राष्ट्रपति चुने जाने वाले उम्मीदवार के लिए कोटा 5,28,491 था। द्रौपदी मुर्मू ने 2824 प्रथम वरीयता वोट हासिल किए, जिनकी वैल्यू 6,76,803 है।
राष्ट्रपति चुनाव के दौरान द्रौपदी मुर्मू को सभी राज्यों में वोट मिले। विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को आंध्र प्रदेश, नागालैंड और सिक्किम में एक रिक्त स्थान मिला। झारखंड से द्रौपदी मुरमू को 70 वोट मिले, जबकि यशवंत सिन्हा को मात्र 9 वोट मिले। एक वोट रद्द हुआ।
ये है राज्यों के आंकड़े