Coal-production

नवंबर में कोयले का उत्पादन 84.53 मिलियन टन तक पहुंचा

बिज़नेस देश नई दिल्ली
Spread the love

  • कोल इंडिया के उत्‍पादन में 8.74% की बढ़ोतरी

नई दिल्‍ली। कोयला मंत्रालय ने नवंबर, 2023 के दौरान संचयी कोयला उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़त दर्ज की है। यह पिछले वर्ष के इसी महीने के 76.14 मिलियन टन के आंकड़े को पार करते हुए 84.53 मिलियन टन (तात्कालिक) तक पहुंच चुका है। यह 11.03% की वृद्धि को प्रदर्शित करता है।

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का उत्पादन नवंबर, 2023 में 8.74% की बढ़ोतरी के साथ 65.97 मीट्रिक टन (तात्कालिक) हो गया है। नवंबर, 2022 में यह 60.67 एमटी था।

वित्त वर्ष 2023-24 में कुल कोयला उत्पादन (नवंबर 2023 तक) 591.28 एमटी (तात्कालिक) हो गया है। इस प्रकार से वित्त वर्ष 2022-23 में इसी अवधि के दौरान हुए 524.53 एमटी उत्पादन की तुलना में 12.73% की वृद्धि देखी गई है।

इसी तरह से, नवंबर, 2023 में कोयला प्रेषण में भी उल्लेखनीय बढ़त देखी गई है। यह 81.63 एमटी (तात्कालिक) तक पहुंच चुका है। यह नवंबर, 2022 में दर्ज 74.87 एमटी (तात्कालिक) की तुलना में 9.02% की वृद्धि दर के साथ उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाता है।

कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा भेजा गया कोयला नवंबर, 2023 में 62.26 एमटी (तात्कालिक) तक पहुंच गया है। नवंबर, 2022 में यह 59.91 एमटी ही था। इस तरह से इसमें 3.92% की बढ़ोतरी देखी गई है।

वित्त वर्ष 2023-24 में भेजा गया कोयला (नवंबर 2023 तक) 11.70% की बढ़त के साथ 623.04 एमटी (तात्कालिक) पहुंच गया। वित्त वर्ष 2022-23 की इसी अवधि के दौरान यह मात्र 557.80 एमटी था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।