रांची। झारखंड की राजधानी रांची जिले के कांके स्थित अनीता इंटर कॉलेज, अनीता उच्च विधालय व संत मारिया मध्य विधालय के संयुक्त तत्वावधान में क्रिसमस कार्निवल का 22 दिसंबर को आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन सिस्टर सुपीरियर कमला खलखो, सिस्टर रजनी कंचन, सिस्टर एलिजबा सहित धर्म बहनों ने संयुक्त रूप से केक किया। प्रभु येशु के जन्मोत्सव की अग्रिम बधाई दी।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना संगीत से हुई। विद्यालय के छात्राओं ने प्रभु येशु के आगमन के जीवन रूप को नाटक द्वारा प्रस्तुत किया। कार्निवल में क्रिसमस कार्ड प्रतियोगिता रखी गयी। सभी कार्ड बनाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालय व संत मारिया मध्य विधालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कैरोल गाकर प्रभु येशु के आगमन की खुशियां प्रकट की।
क्रिसमस संदेश सुपिरियर सिस्टर कमला खलखो ने दिया। उन्होंने कहा कि क्रिसमस शांति का संदेश लाता है। पवित्र शास्त्र में ईसा को शांति का राजकुमार कहा गया है। ईसा हमेशा अभिवादन के रूप में कहते थे कि शांति तुम्हारे साथ हो, शांति के बिना किसी का अस्तित्व संभव नहीं है। घृणा, संघर्ष, हिंसा और युद्ध का धर्म को इस धर्म में कोई जगह नहीं दी गई है। शायद यही वजह है कि क्रिसमस किसी एक देश या राष्ट्र में नहीं, बल्कि दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जाता है। कार्यक्रम का मंच संचालन कॉलेज नायिका किशोरी टोप्पो व आयुषी नाग ने किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक शिक्षिकाएं सहित शिक्षाकेतर कर्मचारियों की भूमिका रही।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।