Big News : मुख्‍यमंत्री योगी ने कार सेवकों को लेकर की बड़ी घोषणा

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

लखनऊ। अयोध्‍या में बन रहे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा का दिन नजदीक आने के साथ ही कई नई घोषणाएं भी हो रही है। इस क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कार सेवकों को लेकर बड़ी घोषणा की है।

जानकारी हो कि 1990 में देश भर के लोगों ने अयोध्‍या में एकत्र होकर कार सेवा की थी। तब की तत्‍कालीन सरकार ने कार सेवकों पर गोली चलाने के आदेश दिए थे। दो दिनों की पुलिस गोलीबारी में कई कारसेवक मारे गये।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की। उन्‍होंने राम मंदिर के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों के लिए अयोध्या में एक स्मारक बनाने की घोषणा की।

मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा कि राम मंदिर के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले कोठारी बंधुओं सहित भगवान राम के प्रत्येक भक्त को अत्यंत सम्मान दिया जाएगा।

कार सेवकों की भक्ति की स्मृति में अयोध्या में एक स्मारक बनाया जाएगा। उस पर उनके नाम अंकित किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।