Bihar: बॉलीवुड एक्‍टर पंकज त्रिपाठी के पिता का  98 की उम्र में निधन, मुंबई से गोपालगंज के लिए रवाना

बिहार देश
Spread the love

गोपालगंज। बॉलीवुड से फिर एक दुखद खबर आ रही है। अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्‍होंने अपने पैतृक गांव में अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार, दिग्‍गज एक्‍टर पंकज त्रिपाठी के पिता वयोवृद्ध पंडित बनारस तिवारी का निधन पैतृक गांव बरौली प्रखंड के बेलसंड में हुआ। बताया जा रहा है कि उनके पिता का अंतिम संस्‍कार गांव में ही किया जाएगा।

यहां बता दें कि पंकज त्रिपाठी कई इंटरव्‍यू में अपने पिता का उल्‍लेख कर चुके हैं। बचपन में गांव में उनके साथ बिताए गए पलों को याद कर वह कई बार भावुक भी हो चुके हैं।

बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले दिग्‍गज एक्‍टर पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज इलाके के रहने वाले हैं। एक्टर पंकज त्रिपाठी करियर के कारण मुंबई में रहते हैं। वहीं, उनके पिता और मां गांव में ही रह रहे थे।

पंकज त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत करते हुए एक बार बताया था कि उनके पिता को उनकी उपलब्धियों के बारे में जरा भी दिलचस्पी नहीं है। एक्‍टर ने यहां तक बताया था कि उनके पिता को यह तक पता नहीं है कि उनका बेटा फिल्‍मी दुनिया में काम करता है।

पंकज त्रिपाठी के पिता किसान थे और गांव में ही रहकर जीवन-यापन कर रहे थे। पंकज त्रिपाठी का बचपन भी गांव में ही बीता। बाद में व‍ह पढ़ाई के सिलसिले में पटना गए। यहां उनकी रुचि थियेटर में हुई और वह शौकिया तौर पर थिएटर करने लगे थे। इसके बाद उनके मन में एक्‍टर बनने की लालसा जागी और वह इस दिशा में दिन-रात मेहनत करने लगे।

पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के उन चुनिंदा अभिनेताओं में से हैं, जिन्‍होंने अपनी प्रतिभा के दम पर अपनी पहचान बनाई और फर्श से अर्श तक का सफर तय‍ किया।

हाल ही में पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ रिलीज हुई है। हर तरफ इस फिल्म की ही चर्चा हो रही है। बॉक्‍स ऑफिस पर भी इस फिल्‍म ने सफलता के झंडे गाड़े हैं। पंकज त्रिपाठी फिल्‍म की सफलता का लुत्‍फ उठा रहे थे, इसी बीच उनके पिता के निधन की खबरें सामने आ गईं।

इससे उनके परिवार पर गम और दुख का पहाड़ टूट पड़ा। पंकज त्रिपाठी को जड़ से जुड़ा हुआ अभिनेता माना जाता है। फिल्‍मी दुनिया में सफलता के बावजूद वह अपने गांव और वहां के लोगों को अक्‍सर याद करते रहते हैं।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमेंdainikbharat24@gmail.com पर भेजें।