राजस्थान के नए मुख्‍यमंत्री होंगे भजनलाल शर्मा, वासुदेव देवनानी स्‍पीकर

अन्य राज्य देश
Spread the love

राजस्‍थान। राजस्‍थान के नए मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे। वे सांगानेर से विधायक हैं। दिल्ली से आए पर्यवेक्षकों ने विधायक दल की बैठक के बाद भजनलाल शर्मा का नाम राजस्थान के मुख्यमंत्री के लिए तय कर लिया है। राजस्जथान के दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा होंगे। वासुदेव देवनानी होंगे राज्य के स्पीकर होंगे।

रक्षा मंत्री व राजस्थान भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने कहा कि आज राजस्थान भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा गया। सभी ने सर्वसम्मति से भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना।

भाजपा नेता भजनलाल शर्मा के विधायक दल का नेता चुने जाने पर भाजपा नेता किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। तीन बार रहे महामंत्री, पूरे राजस्थान का दौरा किया हुआ अनुभवी व्यक्ति राजस्थान को आगे बढ़ाएगा। हम उनकी अगुवाई में पूरे प्रदेश में कार्य करेंगे।

इससे पहले राजस्थान के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षकों, राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े, सरोज पांडे के साथ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, भाजपा नेता सीपी जोशी, वसुंधरा राजे और अन्य नेता जयपुर में भाजपा कार्यालय में एकत्र हुए थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।