BCCL : प्रबंधन की दोहरी नीति से भड़के कर्मी, उठी ये मांग

झारखंड
Spread the love

धनबाद। कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) प्रबंधन की दोहरी नीति से कर्मी भड़के हुए हैं। उन्‍होंने इसमें एकरुपता लाने की मांग की है। यह मामला बायोमेट्रिक अटेंडेंस से जुड़ा है।

बतातें चलें कि बीसीसीएल में बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य कर दिया गया है। इसके आधार पर ही कर्मियों को वेतन दिया जा रहा है। हाजिरी बनाने के लिए जगह-जगह बायोमेट्रिक मशीन लगाए गए हैं।

आदेश के मुताबिक कर्मियों के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस के तहत इन और आउट कराने के लिए व्यवस्था की गयी है। इसमें कुछ कर्मियों को शीर्ष प्रबंधन द्वारा छूट दी गयी है। उन्‍हें वन टाइम अटेंडेंस बनाना है।

ऐसी व्यवस्था होने से श्रमिकों में असंतोष व्याप्त है। उनका कहना है कि एक कंपनी में दो व्‍यवस्‍था चलना अनुचित है। इसमें तो समरथ को नहीं दोष गोसाई की कहावत चरितार्थ हो रही है।

कर्मियों का कहना है कि बेहतर होगा कि सभी को वन टाइम अटेंडेंस बनाने का आदेश निर्गत किया जाय। ऐसा नहीं होने पर कुछ लोगों को मिली छूट को निरस्त किया जाय। वर्तमान व्‍यवस्‍था लागू रहने पर अव्‍यवस्‍था फैल सकती है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।