जिला कला संस्कृति संघ के वार्षिक उत्सव में कलाकारों ने जमाया रंग

झारखंड
Spread the love

दुमका। जिला कला संस्कृति संघ का वार्षिक उत्सव इंद्रधनुष 2023 का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने इंडोर स्टेडियम परिसर में किया। विशिष्ट अतिथि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक, डीएसपी विजय कुमार, जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार उपस्थित थे। आईजी ने कहा कि दुमका जैसे छोटे शहर में भी अच्छे-अच्छे कलाकार मौजूद हैं। उन्‍हें मंच मिलते रहना चाहिए।

कार्यक्रम की शुरुआत ज्योति नाग के गणेश वंदना से हुई। कार्यक्रम में ऋषिका एवं कृतिका मोदी, अनुष्का एवं अन्य, सुप्रिया चंद, अवनी प्रिया, आराध्या राज ने एकल प्रस्तुति दी। सामूहिक नृत्य में झारखंड कला केंद्र, सुकन्या चौधरी और ग्रुप, आम्रपाली कला निकेतन ने नृत्य प्रस्तुत किया।

गायन में आशुतोष नाग, प्रियंका मंडल, संदीप कुमार शाह, अंजलि प्रिया, अंजली कुमारी झा, सुरेंद्र नारायण यादव, दिलीप मिर्धा, प्रत्येक मिश्रा, लोमस राजा, शशि सिंह, मधु मंगल नाग, विष्णु अलबेला ने अपनी प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में सुहानी कुमारी, सुपर्णा चटर्जी, आरबी श्री, श्रेयषी सरकार, वंश नाग, हर्षदीप मुर्मू, गुंजन कुमारी, ओझा समी, स्मिता, खुशी कुमारी, साथी दत्ता ने नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में पेंटिंग प्रदर्शनी भी लगाई गई। उसमें अरनव झा, सुहानी कुमारी, मौसमी दास, रागिनी प्रिया, साक्षी, खुशी पांडे, पूनम कुमारी, अनुराग कुमार, अनुष्का कुमारी एवं अन्य कलाकारों की पेंटिंग प्रस्तुत की गई। स्वामी राज द्वारा अकाल नाटक प्रस्तुत किया गया।

संध्या काल में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इसका संचालन अरुण सिन्हा ने किया। स्थानीय कवियों में अंजनी शरण, दुर्गेश चौधरी, प्रीति प्रिया, अमित शाह, नंदनी कुमारी अलबेला ने कविता पाठ किया। मंच का संचालन संजय कुमार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिशिर घोष द्वारा की गई।

सम्मानित अतिथि के रूप में राजीव रंजन, उमाशंकर चौबे, सूरज केसरी, राधेश्याम वर्मा, संदीप कुमार जय, बम बम, दिवाकर महतो, राजकुमार उपाध्याय, अमरेंद्र यादव, सुशील प्रसाद सिंह उपस्थित थे।

इस अवसर पर जिला कला संस्कृति संघ के सचिव अशोक सिंह, उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शाह, कोषाध्यक्ष मधुर सिंह, डॉ. मनोज कुमार घोष, सुनील शर्मा, सुनेन्दु सरकार,संगीता सिन्हा उपस्थित थे।

मौके पर मुंबई से आए सिने कलाकार और दुमका निवासी राहुल रंजन एवं बॉलीवुड निर्देशक रुचि वीणा चैनपुरी को संघ के अध्यक्ष शिशिर घोष ने शॉल देकर स्वागत किया। राहुल रंजन ने कहा कि‍ दुमका में सांस्कृतिक गतिविधियां देखकर मन प्रसन्न हो गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।