फिरायालाल पब्लिक स्कूल में अर्थमैटिक जीनियस प्रतियोगिता, इनका हुआ चयन

झारखंड
Spread the love

रांची। नेशनल मैथमेटिक्स डे के उपलक्ष्‍य में एसआईपी ऑल इंडिया अर्थमैटिक  जीनियस प्रतियोगिता-2023 का आयोजन फिरायालाल पब्लिक स्कूल में किया गया। यह प्रतियोगिता एसआईपी एबेकस की ओर से कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी।

प्रतियोगिता में स्कूल टॉपर्स कक्षा प्रथम की पूर्वी, पीयूष, श्रेयांश। कक्षा द्वितीय की रूपक, सकीरा प्रवीण। कक्षा तृतीय की कृष्णा, सूरज। कक्षा चार के अंकित। कक्षा पांच के अमित कुमार, अभिनव बर्णवाल स्टेट चैंपियनशिप में राउंड 3 के लिए चयनित हुए।

सभी विद्यार्थी को प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा एवं गणित विभागध्यक्ष सुनील ने प्रमाण पत्र और मेडल देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में प्रतियोगिता की भावना को बढ़ावा देना है। इस प्रतियोगिता से गणित विषय की ठोस नींव तैयार होगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।