हॉकी ओलंपियन निक्की प्रधान और सलीमा टेटे का माई स्टाम्प से सम्मान

झारखंड
Spread the love

रांची। भारतीय हॉकी का विश्व पटल पर डंका बजाने वाली झारखंड की बेटियों का स्वागत माई स्‍टाम्‍प से किया गया। झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा स्थित डाक विभाग में 21 अगस्‍त को सम्‍मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां उनका अभिनंदन झारखंड डाक परिमंडल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य डाक महाध्यक्ष कर्नल जलेश्वर कहर ने उन्हें शाल, हॉकी स्टिक एवं माई स्टाम्प भेंट कर सम्मानित किया। झारखंड हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह को हॉकी के प्रति उनकी सेवाओं के लिए भी सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़े : भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता का दावा, पेट्रोलियम पदार्थों पर जल्द मिलेगी राहत

मौके पर डाक‍ विभाग के अफसरों ने कहा कि झारखंड की ये बेटियों देश की लाखों करोड़ों युवाओं के लिए एक प्रेरणापुंज हैं। यह साबित करती है कि दृढ संकल्प और इच्छा शक्ति से कुछ भी हासिल करना असंभव नहीं है।

इस अवसर पर निदेशक (डाक सेवाएं) सत्यकाम, निदेशक (डाक लेखा) मो रिजवान अहमद, सहायक डाक निदेशक सत्‍य नारायण सिंह सहित अन्‍य उपस्थित थे। सभी ने दोनों खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।