प्रखंड मुख्‍यालय पर 26 नवंबर को चौपाल लगाएगा युवा राजद

राजनीति देश बिहार
Spread the love

राजेश कुमार मिश्रा

गया। बिहार के गया जिले के गांधी मैदान के गांधी मंडप में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक 21 नवंबर को हुई। इसमें राजद के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ विश्वनाथ यादव ने कहा कि विगत 9 सालों से केंद्र भाजपा की सरकार ने पिछड़े, दलित एवं वंचितों के हितों पर प्रहार किया है। उन्‍होंने बेरोजगारी, नई शिक्षा नीति, जाति जनगणना एवं कमर तोड़ महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

राजद के जिला प्रधान महासचि‍व पवन कुमार वर्मा ने कहा कि युवा राजद द्वारा सभी प्रखंड मुख्यालय पर 26 नवंबर, 2023 को संविधान दिवस पर ग्राम चौपाल लगाया जाएगा। इसके माध्‍यम से लोगों को केंद्र सरकार की गलत नीतियों की जानकारी दी जाएगी। उन्‍होंने कहा कि महागठबंधन सरकार में 4 लाख युवकों को नौकरी दी गई। आगे भी दी जाएगी।

इमामगंज प्रखंड अध्यक्ष दिनेश दास ने बताया कि नई शिक्षा नीति से सबसे ज्यादा हानि एससी, एसटी, ओबीसी और वंचित समाज के छात्रों को होगी। निजी विश्वविद्यालय के आने से मौजूदा आरक्षण नीति पर अमल अब और मुश्किल हो जाएगा। लोकसभा चुनाव 2014 के पहले महंगाई डायन बनाकर खा रही थी तो अब चुड़ैल बनकर चबा रही है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरा देश महंगाई की मार झेल रहा है।

बैठक के दौरान राजद के युवा जिला अध्यक्ष दिव्यांश कुमार, जिला महासचिव चंदन कुमार, जिला उपाध्यक्ष गौरव सिन्हा एवं जिले के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।