विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरकोनी पंचायत के राजकीय बुनियादी विद्यालय सेमौरा में एक अनूठा व अभिनव आयोजन किया गया। उसे बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला, पुरुष व बच्चे कौतुहल से निहारते रहे। पूरे प्रखंड क्षेत्र में यह अपने तरह का एकलौता कार्यक्रम था।
बता दें कि उक्त विद्यालय में रविवार दीपावली के अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या की तर्ज पर विशेष दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इससे पूरा विद्यालय भवन व परिसर दीपों की रौशनी से जगमग नजर आ रहा था। यहां सर्वप्रथम लक्ष्मी गणेश की विधिवत पूजा अर्चना की गई।
इसके बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक पुरुषोत्तम कुमार द्विवेदी, सरकोनी पंचायत के मुखिया सुबोध कुमार वर्मा, उप मुखिया रानी देवी व सभी शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इस अभिनव व ऐतिहासिक आयोजन की शुरुआत की। विद्यालय में दिवाली के अवसर पर 2 हजार 223 दीपक जलाए गए। यह संख्या अयोध्या में जलाए गए 22 लाख 23 हजार दीपों से प्रेरित था।
इस दौरान शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, जन प्रतिनिधियों व छात्र छात्राओं ने दीपक जलाए। इस कार्यक्रम से ग्रामीण कौतुहल व आश्चर्य में थे। ऐसा कार्यक्रम इस विद्यालय में पहले कभी भी नहीं हुआ था। इस दौरान बच्चों के बीच फुलझड़ी व पटाखों का भी वितरण किया गया।
मौके पर वार्ड सदस्य रिंकू देवी, रेणु देवी, सुनीता देवी, अरुण करुणेश, दीपक, रघुनाथ प्रसाद गुप्ता, राधे श्याम गुप्ता, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार रवि, शिक्षक अवध बिहारी यादव, मुनेश्वर राम, राजनंदन प्रसाद गुप्ता, रविकांत दास, संजय कुमार पांडेय, नृपेन्द्र कुमार पांडेय, अंजय कुमार रवि सहित कई अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।