इन 144 शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू, जानें अपडेट, देखें सूची

झारखंड
Spread the love

रांची। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू की है। इस क्रम में पहले असाध्य रोग से पीड़ि‍त शिक्षकों का ट्रांसफर किया जाना है। रांची में कार्यरत 144 शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए शिक्षकों से चिकित्‍सा प्रमाण पत्र के साथ आवेदन मांगें गए थे। इन प्रमाण पत्रों की जांच डॉक्‍टरों की टीम करेगी। इसे लेकर रांची जिला शिक्षा अधीक्षक मिथलेश केरकेट्टा ने सिविल सर्जन को पत्र लिखा है।

जिला शिक्षा अधीक्षक ने पत्र में लिखा है कि Teacher Transfer Portal के माध्यम से आवेदन किये गये शिक्षकों द्वारा समर्पित कागजातों (चिकित्सा प्रमाण-पत्र) के आधार पर शारीरिक स्वस्थता की सत्यता एवं शिक्षकों / आश्रितों का जांच करने के लिए जांच टीम गठन किया गया है।

संबंधित शिक्षकों की सूची संलग्न करते हुए लिखा है कि 6 नवंबर से 10 नवंबर, 2023 तक पूर्वाहन 11 बजे से सिविल सर्जन कार्यालय में सूची के अनुसार चिकित्सा बोर्ड के माध्यम से चिकित्सा प्रमाण-पत्र के आधार पर जांच किया जाए। जांच प्रतिवेदन अबोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराने की कृपा की जाय।

ये है पूरी सूची

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।