रांची। कोल इंडिया की रांची स्थित सहायक कंपनी सीसीएल में जीएम सहित कई अफसरों की ट्रांसफर और पोस्टिंग की गई है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसका आदेश मुख्यालय स्थित अधिकरी स्थापना शाखा ने जारी कर दिया है।
मुख्यालय में माइनिंग संवर्ग के जीएम (सिक्योरिटी) रहे के रामाकृष्णन का तबादला बीएंडके एरिया में किया गया है।
मुख्यालय में माइनिंग संवर्ग के जीएम (आरएंडडी) आरके सिन्हा को सिक्योरिटी डिपार्टमेंट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
बीसीसीएल से तबादला होकर सीसीएल आई सीनियर मैनेजर (पर्सनल) श्रीमती रूबी रंजन की पोस्टिंग मुख्यालय स्थित आईआर डिपार्टमेंट में किया गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।